फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Model Town will be decorated with Dholpur stone

Hisar News: मॉडल टाउन को धौलपुर पत्थर से सजाया जाएगा

Mon, 10 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Model Town will be decorated with Dholpur stone
मॉडल टाउन में प्रवेश करने का मुख्य द्वार।
हांसी। मॉडल टाउन का जल्द ही सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर पार्कों और ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा। पार्कों में बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए ओपन एयर जिम लगेगा। इस पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। बीते सप्ताह तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने मॉडल टाउन में सर्वे भी किया था। जिसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों की योजना है कि पूरे मॉडल टाउन को एक ही तर्ज पर सजाया जाए। इसलिए यहां पर धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा। यहां की ग्रीन बेल्ट सहित पार्कों की चहारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा। पार्कों में स्टील की ग्रील लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पार्कों में नए झूले भी लगाए जाएंगे। झूले के साथ ओपन एयर जिम भी लगेगा। जिससे क्षेत्र के लोग यहां पर व्यायाम भी कर सकेंगे। इसके अलावा पार्कों में स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इसके लिए नए पोल लगेंगे। इन पोल पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार ग्रीन बेल्ट व पार्कों के सुधार के लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की तरफ से निर्देश मिले हैं। जिसके बाद से अधिकारी इसके सुधार के लिए योजना बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर छह में भी होगा सुधार
सेक्टर 6 के पार्कों व ग्रीन बेल्ट का सुधार करवाया जाएगा। मॉडल टाउन के बाद सेक्टर 6 में सुंदरीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।


सामुदायिक केंद्र भी है निर्माणाधीन
मॉडल टाउन में बूस्टिंग स्टेशन की जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माणाधीन है। नगर परिषद की तरफ से 3.43 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है।


अभी यह है हालत पार्क व ग्रीन बेल्ट की
1972 में नगर सुधार मंडल ने जमीन ली थी। 1976 में प्लॉट काट कर बेचे गए थे। 1980 में लोगों ने यहां मकान बनाने शुरू किए थे। अभी मॉडल टाउन में तीन ग्रीन बेल्ट और पांच पार्क हैं। मॉडल टाउन में पार्कों की हालत खराब है। कुछ पार्कों में सैर करने के लिए लगाए गए फुटपाथ उखड़ चुके हैं। पार्कों में पानी की सुविधा के लिए सबमर्सिबल लगाए गए थे, लेकिन काफी समय पहले चोर मोटर चुराकर ले गए। जिसके बाद से सबमर्सिबल बंद है। पार्कों में घास व रखरखाव की कमी है। लंबे समय से यहां पेड़ों की कटाई छंटाई नहीं हुई। भिवानी रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी टूटी हुई है। यहां लगी ग्रील को भी चोर चुरा कर ले गए।




मॉडल टाउन के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसे अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। उसके बाद काम शुरू करवाएंगे। -जयवीर सिंह डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed