फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mobile phone will reveal the secret of death of railway electrician

Hisar News: मोबाइल फोन खोलेगा रेलवे इलेक्ट्रिशियन की मौत का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone will reveal the secret of death of railway electrician
हिसार। पुराने सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे डीएसपी कार्यालय के पीछे पावर हाउस में तैनात इलेक्ट्रिशियन सुनील यादव की हत्या से पहले आरोपी से काफी देर तक हाथापाई हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए मृतक के मोबाइल की स्क्रीन तोड़ दी थी। अब पुलिस मोबाइल को ठीक कराने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि मोबाइल फोन से हत्या का राज खुल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद एचटीएम थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एचटीएम थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मचारी की हत्या करने के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बाद मृतक के मोबाइल फोन की स्क्रीन तोड़ दी। जिस कारण मोबाइल फोन ऑन नहीं हो पा रहा है। स्क्रीन ठीक करवाने के लिए कारीगर को बुलाया है। स्क्रीन ठीक होने के बाद फोन को खोला जाएगा। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि मूल रूप से रेवाड़ी जिला का रहने वाले सुनील 2013 से हिसार में रेलवे पावर हाउस में इलेक्ट्रिशियन टू के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक पावर हाउस में उसकी ड्यूटी थी। सुबह 8 बजे जब दूसरा कर्मचारी गजेंद्र आया तो उसे कमरे के दोनों दरवजे बंद मिले। जब उसने दरवाजा खोल कर देखा जमीन पर सुनीत मृत हालत में था। उसने अपने अधिकारियों को बताया। एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया था कि परने से गला घोट कर सुनील की हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed