फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA said - tearing kurtas from the front, this is not a movement, it is hooliganism

विधायक बोले - समाने से फाड़ते कुर्ता, यह आंदोलन नहीं, गुंडागर्दी है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA said - tearing kurtas from the front, this is not a movement, it is hooliganism
विधायक डॉ. कमल गुप्ता अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता को किसानों ने करीब 20 मिनट तक बंधक बना कर रखा। पुलिस ने उनको निकाला तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने लेटने का प्रयास भी किया। ऐसा करने वालों को पुलिस ने हटा दिया। विधायक ने कहा कि किसान किसी का कपड़े नहीं फाड़ते। यह किसानों का आंदोलन नहीं, गुंडागर्दी है। अगर मेरा कुर्ता फाड़ना था तो आगे से फाड़ते।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के बाद किसान संगठनों के प्रतिनिधि आगे की रणनीति तय करने के लिए अपराह्न करीब तीन बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। यहां किसानों की बैठक चल रही थी। इसी बीच विधायक डॉ. कमल गुप्ता तीन से चार लोगों के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे। किसानों को विधायक के आने की सूचना मिली तो किसान वहां पहुंच गए। कुछ लोगों ने कोरिडोर का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ लोग विधायक को अंदर ले जाने को लेकर अड़ गए। कुछ किसान नेता इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाते रहे। किसी ने विधायक को रोकने के लिए पीछे से कुर्ता खींच लिया, जिससे उनका कुर्ता साइड से फट गया। करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। भारी पुलिस बल ने विधायक डॉ. कमल गुप्ता का सुरक्षा घेरा बनाते हुए उनको घर से बाहर निकाला। इस दौरान 4 से 5 लोगों ने विधायक की गाड़ी को रोकने के लिए उनके सामने लेटने का प्रयास किया। पुलिस ने इन लोगों को वहां से हटाते हुए विधायक को उनके आवास तक पहुंचाया।
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर बुलाई थी बैठक
ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक बुला रखी थी। मैं जब वहां गया तो कुछ लोगों ने मुझे घेर लिया। उन लोगों ने वीडियो बनाते हुए कहा कि हमने कमल गुप्ता को बंधक बना लिया है। एक युवक ने पीछे से मेरा कुर्ता फाड़ दिया। ऐसा करने वाले किसान नहीं हो सकते। मैंने कहा- फाड़ना ही है तो आगे से फाड़ते। मैंने कोई शिकायत नहीं दी है। कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।
विधायक ने भड़काने का प्रयास किया
विधायक डॉ. कमल गुप्ता किसानों की बैठक में आए। उन्होंने किसानों को भड़काने का प्रयास किया। विधायक ने माफी नहीं मांगी तो हम 6 अक्तूबर को उनके आवास का घेराव करेंगे।
कुलदीप खरड़, किसान नेता।
रामायण टोल प्लाजा पर ढाई घंटे लगाया जाम
हांसी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने सोमवार शाम करीब छह बजे रामायण टोल प्लाजा पर हाईवे जाम किया। किसान नेता कुलदीप खरड़ का कहना है कि उनके नेता गुरनाम सिंह चढूनी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता किसानों को भी भड़काने का काम कर रहे थे।

उसी को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे को जाम किया है। कुलदीप खरड़ ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी यूपी में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर किसानों के समर्थन में पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना यहां के किसान संगठनों के पास पहुंची तो उन्होंने विरोध स्वरूप हाईवे जाम कर दिया। टोल को 8 बजकर 30 मिनट पर खोल दिया। किसानों ने टोल को करीब से ढाई से तीन घंटे जाम रखा। किसानों द्वारा जाम किए जाने से लोगों को भी काफी परेशानी हुई। वाहन चालकों को गांवों व लिंक रोड से होकर गुजरना पड़ा। किसान नेताओं ने रामायण टोल प्लाजा पर देर रात को एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें आगे की रणनीति तैयार कि जाएगी। किसान नेता गुरनाम सिंह को रिहा नहीं किया गया तो किसान रात को ही सांसद व विधायक के घरों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed