{"_id":"63f3bf72a24157e0f304a356","slug":"mla-jogi-raised-the-issue-of-talwandi-rana-road-in-the-assembly-then-the-deputy-chief-minister-called-the-struggle-committee-for-talks-hisar-news-c-21-hsr1005-61844-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: विधायक जोगी ने विधानसभा में उठाया तलवंडी राणा रोड का मामला तो उपमुख्यमंत्री ने संघर्ष समिति को बातचीत के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: विधायक जोगी ने विधानसभा में उठाया तलवंडी राणा रोड का मामला तो उपमुख्यमंत्री ने संघर्ष समिति को बातचीत के लिए बुलाया
विज्ञापन
तलवंडी राणा में धरने पर बैठे ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा।
हिसार। तलवंडी राणा के ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाने लगा है। सोमवार को विधायक जोगीराम सिहाग ने विधानसभा में हिसार-तलवंडी राणा रोड का मुद्दा उठाया। विधानसभा में मामले के गूंजते ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्थायी रास्ते की मांग कर रही संघर्ष समिति के सदस्यों को बातचीत के लिए बुला लिया। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे विधानसभा चेंबर में उपमुख्यमंत्री व संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच बैठक होगी। यही नहीं ग्रामीणों से बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला संबंधित विभागों के साथ दोपहर ढाई बजे बैठक करेंगे।
बता दें कि गांव के लिए अलग से स्थायी रोड बनाने की मांग को लेकर तलवंडी राणा सहित आसपास के गांवों के लोग 14 दिन से धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी स्थायी रोड की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग धरने को अपना समर्थन दे चुके हैं। यही नहीं उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि वह विधानसभा बजट सत्र शुरू होने के साथ सबसे पहले इस मुद्दे को उठाएंगे।
पहले रास्ता दो फिर बनाओ हवाई अड्डा : सिहाग
विधायक जोगीराम सिहाग ने विधानसभा में तलवंडी राणा रोड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले रास्ता दो फिर हवाई अड्डा बनाओ। हमें विकास चाहिए, लेकिन रास्ता रोककर नहीं।
विज्ञापन
बैठक में ये अधिकारी रहेंगे मौजूद
उपमुख्यमंत्री संबंधित विभागों के साथ अलग से भी बैठक करेंगे, जिसमें पावर यूटीलिटी के चेयरमैन पीके दास, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसीएस, सिविल एविएशन के एसीएस व एनवायरमेंट के एसीएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
20 किसानों की जमीन की करवाई रजिस्ट्री
उधर, सोमवार को हिसार-तलवंडी रोड के विकल्प के रूप में बनाए जाने वाले फोरलेन रोड के लिए किसानों की जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन बीएंडआर ने 20 किसानों की जमीन अपने नाम करवाई। इस दौरान 35 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई। किसानों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान किया गया। फोरलेन रोड को लेकर 110 एकड़ जमीन की खरीद की जानी है।
ग्रामीणों को उजाड़कर हवाई जहाज उड़ाना, कहां का विकास : दीपेन्द्र हुड्डा
बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति के धरने के 14वें दिन राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा धरने पर समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान धरने पर ग्रामीणों ने चंडीगढ़ की ओर जा रहे विधायकों व सरकारी अधिकारियों को काले झंडे भी दिखाए। दीपेंद्र ने कहा कि ग्रामीणों को उजाडक़र, हवाई जहाज उड़ाना कहां का विकास है। हम सरकार से मांग करते हैं कि ग्रामीणों को बिना किसी देरी के समिति द्वारा सुझाया गया स्थायी सड़क मार्ग दिया जाए।
उन्होंने कहा कि वे पूरी कांग्रेस पार्टी व सभी विधायकों की ओर से धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। इसके लिए कांग्रेस विधायक विधानसभा सत्र के दौरान आवाज उठाने का काम करेंगे। वे खुद राज्यसभा सांसद होने के नाते राज्यसभा में भी इसकी आवाज उठाएंगे। धरने की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट ओपी कोहली ने राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा को प्रशासन द्वारा उखाड़ा गया रोड दिखाया व पूरे रोड का मुआयना करवाया। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रो. रामभगत शर्मा नरेश सेलवाल, बजरंग दास गर्ग, संपत सिंह, राजेंद्र सूरा, रामनिवास घोड़ेला, कुलबीर बैनीवाल, धर्मवीर गोयत आदि मौजूद रहे।