फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Jassi visited areas of waterlogging in six villages, said - we will not let the farmers' hard work go to waste.

Hisar News: विधायक जस्सी ने किया छह गांवों में जलभराव का दौरा, बोले-किसानों की मेहनत बर्बाद नहीं होने देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Jassi visited areas of waterlogging in six villages, said - we will not let the farmers' hard work go to waste.
गांवों में जलभराव की ​स्थिति का जायजा लेते विधायक जस्सी पेटवाड़। 
बास। बास क्षेत्र के छह गांवों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात नजर आने लगे हैं। खेतों में पानी भरने से धान की फसल को भारी नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। रविवार को नारनौंद से कांग्रेस के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत बर्बाद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

विधायक ने उगालन, भकलाना, मोहला, बड़छप्पर, पुट्ठी, सिंघवा खास और मदनहेड़ी गांवों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों से पानी की निकासी तुरंत करवाई जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि सरकार से सहायता दिलाने के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की फसल बचाना पहली प्राथमिकता है। दौरे के दौरान विधायक जस्सी पेटवाड़ ने उगालन ड्रेन की सफाई व्यवस्था और खस्ता हालत देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ड्रेन की सफाई समय पर नहीं हुई, जिस कारण जल निकासी में बाधा आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी या मनरेगा के माध्यम से तत्काल ड्रेन की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो-तीन दिन में पानी नहीं निकला तो पूरी धान की फसल नष्ट हो जाएगी। दौरे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवदीप सांगवान, एक्सईएन लोकपाल सिंह जागलान, एसडीओ विवेक गुप्ता, जींद के एसडीओ दीपांशु, नारनौंद बिजली निगम के एसडीओ प्रमोद कुमार और मुंडाल एसडीओ नरेंद्र मौजूद रहे।
कहां कितना नुकसान
बड़छप्पर 750 एकड़
भकलाना 800 एकड़
पुट्ठी 950 एकड़
उगालन 900 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed