फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Chandraprakash got to know the problems of the people

Hisar News: विधायक चंद्रप्रकाश ने जानी लोगों की समस्याएं

Fri, 20 Dec 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
MLA Chandraprakash got to know the problems of the people
हिसार में धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात करते विधायक चंद्रप्रकाश।
हिसार। आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश ने शुक्रवार को धन्यवादी दौरा शुरू किया। चूली खुर्द, चूली कलां, चूली बागडिय़ा, दड़ौली, किशनगढ़ व खारा बरवाला में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर विधायक का स्वागत किया और विकास की संभावनाओं पर भी विचार किया।
विज्ञापन

धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी व गलियों की समस्या से भी अवगत करवाया। विधायक चंद्रप्रकाश ने आश्वस्त किया कि आदमपुर हलके के हर गांव की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। धन्यवादी दौरे के दौरान भूपेंद्र कासनिया, सतबीर जिंदल, राजकुमार जांगड़ा, राजकपूर नहरा, रविंद्र जांगू, कृष्ण छिंपा, छोटूराम प्रधान, कृष्ण पूनिया कोहली पूर्व सरपंच व राजेश बगला सहित काफी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेस के नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े वादे व दावे करके ग्रामीणों व किसानों के वोट तो बटोर लेती है, लेकिन उनके हितों के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया जाता। बाबा साहेब का अपमान करके देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दुर्भावनापूर्ण बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इस कृत्य के लिए भाजपा को तुरंत प्रभाव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed