फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mission admission in hisar, 7925 seats in five college, hisar

शहर के पांच कॉलेजों में 7925 सीटों के लिये 36227 ने किए आवेदन

Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
mission admission in hisar, 7925 seats in five college, hisar
एक सीट पर 4 दावेदार - फोटो : bureau

कॉलेजों में इस बार दाखिला पाने की डगर बेहद मुश्किल भरी होगी। अच्छे रिजल्ट और आवेदन अधिक आने से मेरिट लिस्ट हाई जाने की संभावना है। पांच कॉलेजों के सभी संकायों में तगड़ा कंपीटिशन रहेगा।

विज्ञापन


एक सीट के लिये चार से अधिक छात्र दावेदार होंगे। पांचों कॉलेजों में कुल मिलाकर करीब 8 हजार 695 सीटें हैं। इसके लिये 36227 आवेदन आए हैं।

इस बीच, शहर के सभी गवर्नमेंट तथा गवर्नमेंट एडिड कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय गर्ल्स कॉलेज, डीएन कॉलेज, जाट कॉलेज और एफसी कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि तक कुल 36227 आवेदन आए।
विज्ञापन


वहीं राजकीय कॉलेजों में शुक्रवार शाम चार बजे तक विद्यार्थी आवेदन की हार्डकॉपी और अन्य डॉक्यूमेंट जमा करवा सकते हैं। शहर के दोनों राजकीय कॉलेजों में मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य कॉलेजों में मेरिट लिस्ट 4 जुलाई को ही लगा दी जाएगी। राजकीय कॉलेजों की मेरिट लिस्ट को ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा। इसके बाद ग्रेजुएशन में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।

राजकीय पीजी कॉलेज में होगी कड़ी परीक्षा
ए ग्रेड प्राप्त राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए सबसे टफ कंपीटिशन रहेगा। अन्य कॉलेजों की अपेक्षा दोगुने से भी अधिक आवेदन आए हैं। यहां वीरवार शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 15299 विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे।

इनमें से 12695 विद्यार्थी आवेदन की हार्डकॉपी तथा अन्य दस्तावेज जमा करवा चुके हैं। जिन्हें वेरीफाई करने के लिए कॉलेज प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं जिन विद्यार्थियों ने हार्डकॉपी जमा नहीं करवाई है, वे अंतिम दिन वीरवार शाम चार बजे तक कॉलेज में हार्डकॉपी जमा करवा सकेंगे।

कॉलेज में सभी संकायों में 1965 सीटें हैं। कॉलेज में बीए में 6477 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। सबसे कम आवेदन बीसीए के लिए 203 आए हैं। इसके अलावा बीकॉम में 2252, बीएससी नॉन मेडिकल में 2957, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 832, बीएससी मेडिकल में 1278, बीएससी बायोटेक में 376, बीए ऑनर्स इन जियोग्राफी में 356, बीए ऑनर्स इन इकोनोमिक्स में 231, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 337 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

राजकीय गर्ल्स कॉलेज में 2933 ने किए आवेदन
राजकीय महिला महाविद्यालय में सबसे अधिक 1289 आवेदन आए हैं। जबकि वीरवार शाम पांच बजे तक कुल 2933 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 2298 छात्राओं ने अपने आवेदन की हार्डकॉपी व डॉक्यूमेंट कॉलेज में जमा करवा दिए हैं।

कॉलेज प्राचार्या सुनीता गुप्ता ने बताया कि छात्राएं शुक्रवार शाम चार बजे तक आवेदन की हार्डकॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के दाखिले भी 1 जुलाई से आरंभ हो जाएंगे जो 14 जुलाई तक चलेंगे।

राजकीय गर्ल्स कॉलेज में ये आए आवेदन-
कक्षाएं    सीटें    ऑनलाइन आवेदन    हार्डकापी जमा करवाई
बीए प्रथम    320    1289    1036
बीकॉम प्रथम    240    635    511
बीएससी नॉन मेडिकल    80    803    598
बीएससी कप्यूटर साइंस    80    146    112
बीए ऑनर्स जियोग्राफी    40    60    41

एफसी कॉलेज में 4177 छात्राओं ने किया आवेदन
एफसी कॉलेज में कुल 4177 छात्राओं ने आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन बीए में 872 छात्राओं ने किया है, जबकि सबसे कम आवेदन बीएससी बॉयोटेक में 136 छात्राओं ने आवेदन किया है।

इसके अलावा बीकॉम में 555 छात्राओं ने, बीएससी मेडिकल में 186, बीएससी नॉन मेडिकल में 409, बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन में 168 छात्राओं ने आवेदन किया है। कॉलेज में प्रथम कट आफॅ लिस्ट चार जुलाई को लगाई जाएगी।

जाट कॉलेज में बीए में 3168 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
जाट कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन बीए में 3168 आए हैं। जबकि सबसे कम आवेदन बैचलर इन मॉस कम्यूनिकेशन में केवल छह आए हैं। वहीं बीएससी में 1298, बीकॉम में 989, बीसीए में 68, बीटीएम में 10, एमकॉम में 176, एमएससी मैथ में 146, एमए इंग्लिस में 36, एमए हिंदी में 46 आवेदन आए हैं।

इस प्रकार कुल 5943 विद्यार्थियों ने कॉलेजों में आवेदन किया है। कॉलेज में प्रथम कट ऑफ लिस्ट 4 जुलाई को लगेगी। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट के विद्यार्थियों की कट ऑफ रिजल्ट आने के बाद लगाई जाएगी।

डीएन कॉलेज में कॉमर्स में आए 1414 आवेदन
शहर के डीएन कॉलेज में कुल 7869 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से सबसे अधिक आवेदन बीए में 3188 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके बाद बीकॉम में सबसे कड़ी टक्कर होगी।


बीकॉम में 1414 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बीएससी नॉन मेडिकल में 1389, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 466, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में 155, बीबीए में 194, बीसीए में 124, बीएससी बायोटेक में 239, बीएससी मेडिकल में 549, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में 37, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 66, बीएमसी में 48 आवेदन आए हैं। कॉलेज में पहली मेरिट 4 जुलाई को लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed