फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mischievous elements broke the inauguration stone in the name of Minister of State Anoop Dhanak in Nangthala

Hisar News: शरारती तत्वों ने नंगथला में राज्य मंत्री अनूप धानक के नाम का उद्घाटन पत्थर तोड़ा

Wed, 20 Dec 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 20 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the inauguration stone in the name of Minister of State Anoop Dhanak in Nangthala
नंगथला गांव में राज्य मंत्री अनूप धानक के नाम का आधा पत्थर तोड़ा हुआ शरारती तत्वों द्वारा।
अग्रोहा। क्षेत्र के गांव नंगथला में राज्य मंत्री अनूप धानक ने चार दिन पहले एक रास्ते का उद्घाटन किया था। जिस पर राज्य मंत्री व ग्राम पंचायत के नाम का उद्घाटन पत्थर लगाया लगाया था, जो मंगलवार रात शरारती तत्व ने तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सरपंच सहित अन्य ग्रामीण सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नंगथला गांव में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला में चार दिन पूर्व 16 दिसंबर को राज्य मंत्री अनूप धानक ने पांच लाख रुपये की लागत से बने गो शेड का व कुलेरी रो से सरदार महेंद्र सिंह की ढाणी तक 21 एकड़ की लंबी सड़क का उद्घाटन किया था। सरपंच प्रतिनिधि जगदीश चंद्र वर्मा ने बताया कि उद्घाटन पत्थर को दोबारा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन





इससे पहले भी करीब चार महीने पूर्व किरमारा गांव में काले झंडे दिखाए गए थे

बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को राज्य मंत्री अनूप धानक किरमारा गांव की मेन चौपाल में जनसभा करने पहुंचे थे। लेकिन पिछले लम्बे समय से गांव में विकास कार्य ना होने व समस्याओं का समाधान ना होने पर छात्राओं, महिलाओं व ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया था और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हिसार से बाय अग्रोहा से उकलाना व उकलाना से बाय अग्रोहा होकर हिसार जाने वाली बसों में काफी समस्याएं चल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बेटियों को पढ़ने के लिए गांव से बाहर फतेहाबाद के शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है और वे समय पर नहीं पहुंच पाती और वापस आने में भारी परेशानी और सामना करना पड़ता है। इस दौरान राज्य मंत्री अनूप धानक ने ग्रामीणों को बसों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद भी बसों की समस्या के चलते कुलेरी बस स्टेंड पर दो बार ग्रामीण बसों को रोक कर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article