फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Military personnel were traveling in without ticket in Kisan Express, fined Rs 3960

किसान एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रा कर रहे थे सैन्य कर्मी, 3960 रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Military personnel were traveling in without ticket in Kisan Express, fined Rs 3960
Military personnel were traveling in without ticket in Kisan Express, fined Rs 3960 - फोटो : Hisar
किसान एक्सप्रेस में शनिवार को सीटीआई और टीटीआई ने चेकिंग करते हुए बेटिकट यात्रा कर रहे 32 सैन्य कर्मियों को पकड़ा। आरोप है कि इस दौरान चेकिंग टीम के साथ सैन्य कर्मियों ने बदतमीजी भी की। वहीं टीम की ओर से 11 फौजियों पर 3960 रुपये जुर्माना लगाया था। चेकिंग टीम में सीटीआई हुकम सिंह, टीटीआई प्रदीप और सरोज बाला शामिल थीं।
विज्ञापन

बता दें कि बठिंडा से वाया हिसार-दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस में 32 सैन्य कर्मी बठिंडा से सातरोड़ के लिए बैठे थे, लेकिन उनमें से किसी ने टिकट नहीं लिया हुआ था। कालांवाली के पास सीटीआई और टीटीआई ने ट्रेन में चेकिंग करनी शुरू की तो किसी भी सैन्य कर्मी के पास टिकट नहीं मिला। आरोप है कि इस दौरान सैन्य कर्मियों ने चेकिंग टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और बहस करनी शुरू कर दी, लेकिन बाद में सैन्य कर्मियों ने टीम से माफी मांगी और प्रार्थना की। इस पर टीम ने 11 सैन्य कर्मियों पर टिकट सहित 3960 रुपये जुर्माना लगाया। टीम के साथ टीटीआई दयानंद भी थे। वहीं चेकिंग टीम को सिरसा से अतिरिक्त स्टाफ भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

हिसार पहुंचने पर यात्रियों ने किया हंगामा
किसान एक्सप्रेस में रोजाना काफी यात्री अपडाउन करते हैं। जब किसान एक्सप्रेस सुबह पौने 10 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी सैन्य कर्मी के पास टिकट नहीं था। कालांवाली में टीम ने चेकिंग की तो सैन्य कर्मियों ने दुर्व्यवहार भी किया। इतना ही नहीं, टिकट के पैसे देने से भी इनकार कर दिया। उसके बाद सिरसा से अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ बुलाया गया। इस दौरान सैन्य कर्मियों पर 3960 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
- दयानंद, टीटीआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed