{"_id":"6a2c62c67b08a4ea97004c52","slug":"middle-aged-man-dies-after-falling-into-a-pond-during-a-severe-storm-body-found-a-day-later-hisar-news-c-21-hsr1005-889642-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज आंधी में जोहड़ में गिरने से अधेड़ की मौत, एक दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज आंधी में जोहड़ में गिरने से अधेड़ की मौत, एक दिन बाद मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव सोरखी में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक अधेड़ गंदे पानी के जोहड़ में गिर गया। उसका शव एक दिन बाद जोहड़ से बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
गांव सोरखी निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उसका भतीजा विजेंद्र (53) मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह घर से घूमने के लिए निकला था। उसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
वीरवार को भी ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी तलाश जारी रखी। शाम के समय गांव के गंदे पानी के जोहड़ में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। विजेंद्र के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। ब्यूरो