फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical staff not found even after roaming around all day, doctors will be available even today

Hisar News: दिन भर चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिले मेडिलक, आज भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

Sun, 11 Aug 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Medical staff not found even after roaming around all day, doctors will be available even today
नागरिक अस्पताल में रसीद लेने के लिए जद्दोजहद करते नागरिक
हिसार। ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों, चयनित ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स को शनिवार को मेडिकल के लिए काफी परेशानी सहनी पड़ी। यह कर्मचारी सुबह 8 बजे से पहले ही अस्पताल में पहुंच गए थे। दिनभर एक्स-रे के लिए चक्कर लगाते रहे। इसके बाद अलग-अलग तरह की रिपोर्ट के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट के लिए भी इन लोगो को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक इन कर्मचारियों का मेडिकल पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते सीएमओ, पीएमओ ने रविवार को भी मेडिकल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रविवार को भी ग्रुप सी व डी कर्मचारियों व चयनित टीजीटी के मेडिकल होंगे। अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्ना भारती ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की परेशानी अभ्यर्थियों को न हो। मेडिकल सुचारू रूप से जारी रखने के लिए दो शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जिनमें डॉ. विनोद तरार, डॉ. आशीष राणा, डॉ. अंजू आर्य, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुनीता गर्ग, डॉ. एमएल कामरा, डॉ. सुरेश कौशिक, डॉ. कुलबीर, डॉ. विष्णु मित्तल, डॉ. अरुणा, डॉ. संतोष, डॉ. खुशबू व डॉ. मनीषा शामिल रहेंगे। साथ ही एक्सरे मशीन की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे कि अभ्यार्थियों को एक्सरे करवाने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed