फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   M.Com fourth semester exam will now be held on 19th

Hisar News: एमकॉम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अब 19 और एमएससी रसायन विज्ञान की 20 मई को

Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
M.Com fourth semester exam will now be held on 19th
हिसार। गुुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं एक मई से शुरू होने वाली हैं। अभी विवि ने चौथे सेमेस्टर की दो परीक्षाओं की डेट में बदलाव किया है। एमएससी रसायन विज्ञान की चौथे सेमेस्टर की परीक्षा एक मई को होने थी, लेकिन अब 20 मई को पेपर होगा। वहीं एमकॉम के चौथे सेमेस्टर की संसाधन प्रबंध की परीक्षा 1 मई के बजाय 19 मई को करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की केवल तिथि में बदलाव किया गया है, सेंटर और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कॉलेजों और यूटीडी की परीक्षाओं को लेकर विवि ने पूरी तैयारी की हुई है। कॉलेजों में अभी प्रैक्टिकल चल रही हैं जो 28 तक चलेंगी। इसके अलावा परीक्षाओं को नकल रही करवाने के लिए भी विवि प्रशासन ने तैयारी कर ली है। परीक्षाओं के दौरान फ्लाइंग टीमों का गठन करके उन्हें औचक निरीक्षण पर भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शोधार्थियों ने ग्रीन बैंकिंग, विदेशी निवेश पर प्रस्तुत किए शोध पत्र

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, एआई एवं एनालिटिक्स, ग्रीन प्रैक्टिसेज और एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (स्टेज 2025) विषय पर हुए इस सम्मेलन में देश-विदेश से 120 से अधिक शोधार्थियों व विद्वानों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने अपनी स्थापना के पहले वर्ष में ही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल शैक्षणिक आयोजन करके विश्वविद्यालय को सकारात्मक संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी की संयोजक डॉ. निधि तुरान ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन ग्रीन बैंकिंग, विदेशी निवेश, ईएसजी डिस्क्लोजर, डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी, ग्रीनवॉशिंग, मशीन लर्निंग में एडवर्सेरियल अटैक्स, अतिथि सत्कार में विश्वास निर्माण, और एमएसएमई में आईसीटी अपनाने जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त एआई और साइबर सुरक्षा, मेट्रो विस्तार, पीएमकेवीवाई की भूमिका, ई-कॉमर्स में नवाचार, और एआई प्रभावित उपभोक्ता व्यवहार जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। कॉमर्स ब्लॉक में भी स्पॉट पेपर प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वियरेबल पेमेंट सिस्टम, वित्तीय निर्णय, ग्रीन एचआरएम, मेंथा वैल्यू चेन और क्रिप्टोकरेंसी एवं ईएसजी निवेश जैसे समसामयिक विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी की आयोजन सचिव डॉ. मोनिका ने सभी प्रतिभागियों, सत्र अध्यक्षों, विद्यार्थी समन्वयकों और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed