फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MBBS student assaulted, medical college CMO threatened to kill

Hisar News: एमबीबीएस के छात्र से मारपीट, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
MBBS student assaulted, medical college CMO threatened to kill
अग्रोहा (हिसार)। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के एमबीबीएस छात्र के साथ शनिवार की शाम मारपीट की गई। सीएमओ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। दो हमलावर फरार हो गए, जबकि एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर तीन युवकों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डॉक्टर चिराग ने बताया कि वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन विभाग में सीएमओ के पद पर तैनात है। सुरक्षा गार्ड ने उसे बताया कि बाहर हाथापाई हो रही है। बाहर जाकर देखा तो मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र अमनदीप के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। डॉ. चिराग व सिक्योरिटी गार्ड ने छात्र को छुड़वाया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी गुरनमिन्द्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. चिराग ने बताया कि आरोपी युवक अपराधी किस्म के हैं। आरोपियाें ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है जिससे उसके मन में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed