फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mayor started cleanliness drive in the city, 5 garbage points removed

Hisar News: मेयर ने शहर में शुरू किया सफाई अभियान, 5 कचरा प्वाइंट समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mayor started cleanliness drive in the city, 5 garbage points removed
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने शनिवार को सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में बने कचरा प्वाइंटों को खत्म करने का भी लक्ष्य रखा गया। पोपली ने कहा कि यह सफाई अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। शनिवार को 4 वार्डों में कचरा प्वाइंट खत्म किए गए। इन सभी प्वाइंटों पर मेयर स्वयं पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने बेसहारा पशुओं को चारा डाल रहे लोगों के पास खुद पहुंच कर आग्रह किया कि खुले में चारा न डालें। इसके बाद हरे चारे की टाल पर पहुंचकर टाल संचालक से बात की। चौधरीवास में बनी गोशाला की गाड़ी इस क्षेत्र में आएगी। गोवंश के लिए गोशाला की गाड़ी में चारा डाल सकते हैं। मेयर ने टाल संचालक से भी आग्रह किया है कि जो भी बेसहारा पशुओं को चारा डालने के लिए आएं उनसे निवेदन करें कि वह भी इस गाड़ी में चारा डाल दें। अन्य गोशाला व हरा चारा टाल के स्वामी से संपर्क करके गाड़ियां लगाईं जाएगी।
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान पार्षद संजय डालमिया, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद राजेंद्र बिड़लान, पार्षद राजेश रिंकू अरोड़ा, सीएसआई राजकुमार, सफाई कर्मचारी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed