फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mayor, Joint Commissioner and four minor burns due to falling torch oil

Hisar News: मशाल का तेल गिरने से मेयर, संयुक्त आयुक्त सहित चार मामूली रूप से झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mayor, Joint Commissioner and four minor burns due to falling torch oil
हिसार। स्वच्छता मशाल मार्च में शामिल मेयर, निगमायुक्त, अ​धिकारी, पार्षद व अन्य।
हिसार। नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को शहर में निकाले गए स्वच्छता मशाल मार्च के दौरान मशाल नीचे गिर गई। इस दौरान मशाल का तेल मेयर, संयुक्त आयुक्त, जेई व एक एएसआई पर गिर गया, जिससे ये सभी मामूली रूप से झुलस गए। सभी को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे के बाद भी कार्यक्रम सुचारू रहा और मेयर ने मार्च में शामिल लोगों को शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

नगर निगम का स्वच्छता मशाल मार्च पारिजात चौक से शुरू हुआ और राजगुरु मार्केट में पंजाबी धर्मशाला के सामने पार्किंग में लगाए पंडाल पर संपन्न हुआ। यहां मेयर गौतम सरदाना मशाल जेई रामदिया शर्मा को देने लगे। इसी बीच एएसआई सुरेंद्र हुड्डा ने भी अपना हाथ मशाल लेने के लिए आगे कर दिया। इसी हड़बड़ाहट में मशाल नीचे गिर गई। इसके साथ ही मशाल का गर्म तेल मेयर गौतम सरदाना, संयुक्त आयुक्त बेलिना, जेई रामदिया शर्मा व एएसआई सुरेंद्र हुड्डा पर गिर गया। इससे ये सभी मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


स्वच्छता को हमारी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत : मेयर

इस अवसर मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। नगर निगम अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जब तक शहर के लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक हम शहर को स्वच्छ नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मशाल मार्च का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता से जोड़ना है। अगर महिलाएं शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें तो निश्चित रूप से हमारे शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता। मेयर ने उपस्थित लोगों को शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहरवासी जागरूक होंगे तभी हम शहर को स्वच्छता में नंबर वन बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सयुंक्त आयुक्त बेलिना, अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा, जेई रामदिया शर्मा, पार्षद पिंकी नरेंद्र शर्मा, अनिल जैन, जयप्रकाश, मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया व कैप्टन नरेंदर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed