{"_id":"6298ddda63019d12d52d75d7","slug":"maximum-temperature-reaches-above-45-degree-celsius-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: सोनीपत और सिरसा में पारा 45 डिग्री पार, आने वाले दिनों में लगेंगे लू के थपेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: सोनीपत और सिरसा में पारा 45 डिग्री पार, आने वाले दिनों में लगेंगे लू के थपेड़े
Thu, 02 Jun 2022 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण, दक्षिण पूर्व, पश्चिम व दक्षिण पश्चिमी जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भीषण गर्मी ने दोबारा से असर दिखाना शुरू कर दिया है। हरियाणा में में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सोनीपत जिला सबसे गर्म रहा। जिले के जगदीशपुर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अब दोबारा से लू चलेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को नौपता का आखिरी दिन था, मगर मैदानी राज्यों में नौतपा का असर देखने को नहीं मिला। पिछले दिनों एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में बारिश की गतिविधियां हुईं। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का असर काफी कम रहा।
विज्ञापन
मगर आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर पश्चिमी शुष्क हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और साथ ही संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी व लू अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि गुरुवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।
विज्ञापन
इस वजह से पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में आंशिक बादलवाही देखने को मिली। इस दौरान प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41.0 से 45.8 और न्यूनतम तापमान का 23.0 से 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दो तीन दिनों तक आमजन को आफत भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वर्तमान में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। आने वाले दिनों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी, क्योंकि पिछली मौसम प्रणाली की वजह से सम्पूर्ण इलाके में नमी की मात्रा मौजूद हैं। इसके अलावा संपूर्ण इलाके में धूल भरी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
- जगदीशपुर सोनीपत 45.8
- सिरसा एडब्ल्यूएस 45.3
- हिसार एएफएमयू 45.0
- पांडू पिंडारा जींद 44.9
- महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 44.7
- अंबाला एडब्ल्यूएस 44.7
- रोहतक 43.5