{"_id":"625444ecfac69351cd6ae1b6","slug":"maximum-temperature-reached-45-degree-celsius-again-in-faridabad-and-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव की 'थर्ड डिग्री': हरियाणा के दो शहरों में एक बार फिर पारा 45 पार, फरीदाबाद 45.3, हिसार 45.2 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव की 'थर्ड डिग्री': हरियाणा के दो शहरों में एक बार फिर पारा 45 पार, फरीदाबाद 45.3, हिसार 45.2 डिग्री
Mon, 11 Apr 2022 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:40 PM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल को भी मौसम खुश्क एवं गर्म रहेगा। विभाग ने मंगलवार के लिए भी प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
चरखी दादरी में गर्मी में धूप से बचाव के लिए छाता लेकर जाता बुजुर्ग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सोमवार को आंशिक बादल छाए, लेकिन गर्मी का सितम नहीं रुका। राजस्थान के पास पाकिस्तान के ऊपर बने एंटी साईक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का दौरा जारी रहा। इससे लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान रहे। फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले शनिवार को हिसार में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। वहीं, सोमवार को हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक तापमान है। इसके अलावा सिरसा में 44.9 डिग्री, गुरुग्राम व हिसार शहर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला में यह 40.2 डिग्री और अंबाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
कल उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना
एचएयू के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार 12 अप्रैल से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इसके बाद 13 और 14 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि 13 अप्रैल देर रात्रि को उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससेे प्रदेश में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद 15 अप्रैल से फिर से मौसम गर्म व खुश्क हो जाएगा।