फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   maximum temperature increased by 2 and minimum by 5 degrees Due to effect of western disturbance in Haryana

Haryana Weather:पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान 2 तो न्यूनतम 5 डिग्री बढ़ा, इन जिलों में बारिश के आसार

Tue, 11 Mar 2025 11:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

हरियाणा के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को कहीं धूप खिली रही तो कहीं हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। वहीं, दिन और रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
maximum temperature increased by 2 and minimum by 5 degrees Due to effect of western disturbance in Haryana
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी दो दिन तापमान और बढ़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आगे निकल गया है। चूंकि यह कमजोर श्रेणी का था तो इसके असर से आंशिक बादल छाए रहे। अभी 11 व 12 मार्च को भी तापमान में और वृद्धि होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 13 मार्च को एक पश्चिमी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 13 से 16 मार्च के दौरान खासकर पंजाब से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। तापमान के बढ़ने व अरब सागर से नमी मिलने से गरज-चमक वाले बादल बनेंगे, जिससे छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद 17 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म, दिन का पारा 33.7 डिग्री पहुंचा
सोमवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। हालांकि विक्षोभ के असर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दौरान दिन के तापमान में 2.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। महेंद्रगढ़ में यह 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में भी 5.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। रोहतक में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पानीपत में हल्के से मध्यम बादल
पानीपत जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार रहे, लेकिन मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला।

कुरुक्षेत्र में धूप के साथ हल्के बादल
कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने गर्माहट बढ़ा दी।

झज्जर में गर्मी का एहसास बढ़ा
झज्जर जिले में मौसम पूरी तरह से साफ रहा और धूप खिली रही। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया, जिससे लोगों को दोपहर में घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

नारनौल में बादलों के बीच धूप
नारनौल में मंगलवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुनानगर में हल्की गर्माहट
यमुनानगर जिले में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

सोनीपत में तापमान में गिरावट
सोनीपत जिले में मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि एक दिन पहले 14.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का एहसास और अधिक होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सिंचाई समय पर करें और मौसम के बदलाव पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed