फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman got married, extorted Rs 1.60 lakh

Hisar News: शादीशुदा महिला से कराई शादी, 1.60 लाख रुपये ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman got married, extorted Rs 1.60 lakh
हांसी। चारकुतुब क्षेत्र के एक व्यक्ति की शादी कराने के नाम पर तीन महिलाओं ने एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। अब पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है तो पत्नी समेत चार महिलाओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चारकुुतुब गेट निवासी 40 वर्षीय मनोज ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। नवंबर 2023 को उसे हिसार निवासी पायल, आरती व अंजलि मिली। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उसकी शादी एक अच्छी लड़की से करवा देंगे। इस काम के लिए 1.60 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल की सुष्मिता से मिलवाया। बाद में उसने उक्त तीनों महिलाओं को रुपये ले दिए और 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी सुष्मिता से करवा दी। कुछ दिन बाद उसने अपनी पत्नी को आरती उर्फ रीमो व पायल के घर बात करते हुए सुना कि उसकी शादी दो बार पहले हो चुकी है व उसकी एक बेटी भी है। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। शक होने पर उसने पता लगाया तो उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा मिली।
विज्ञापन

पत्नी घर से सोने की चने, नकदी ले गई
सात दिसंबर को वह शाम पत्नी सुष्मिता के साथ हुक्मचंद जैन पार्क में घूमने के लिए गया था। वहां उसकी पत्नी शौचालय में गई, लेकिन नहीं लौटी। घर आकर सामान संभाला तो 2 तोला सोने की चेन, 20 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी सुष्मिता कछुआ, हिसार की पायल, डोगरान मोहल्ला निवासी आरती व दिल्ली निवासी अंजली पर धारा 420, 494, 406 व 506 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed