फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder case against husband

Hisar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder case against husband
हिसार। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रविवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालजनों फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही, वहीं मायका पक्ष ने मृतका के पति विनोद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सोमवार को नागरिक अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही। मायके वालों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई प्रवीन के बयान पर विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंघवा खास निवासी प्रवीन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पूनम(36) की शादी 14 अप्रैल 2013 को मिर्जापुर निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। विनोद गांव में सीएससी सेंटर चलाता है। शादी के बाद से ही वह शराब के नशे में पूनम को पीटता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन विनोद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 3 फरवरी को बहन ने फोन कर कहा कि विनोद उसे काफी परेशान कर रहा है। कह रहा है कि तू पसंद नहीं है। प्रवीन ने बताया कि रविवार शाम पूनम के देवर विजय ने फोन कर बताया कि पूनम ने फंदा लगा लिया है, उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। आरोप है कि जब अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। मिर्जापुर गांव पहुंचे तो पूनम बेड पर मृत पड़ी थी। परिजनों ने विनोद पर पूनम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। वहीं, ससुरालवालों का कहना है कि पूनम शाम को अकेले चौबारे में थी और उसने पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पूनम के भाई प्रवीन की शिकायत पर विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed