{"_id":"666356faa67bdccbc909a534","slug":"married-woman-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-in-her-in-laws-house-hisar-news-c-21-hsr1020-396873-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव सारंगपुर में वीरवार को एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी आत्महत्या ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर उसके पति, सास, जेठ, ननद सहित 5 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ निवासी हंसराज ने बताया कि उसकी 2 लड़कियां गांव सारंगपुर में शादीशुदा हैं। बड़ी बेटी शैलजा की शादी धनपत व छोटी लड़की माया की शादी सतपाल के साथ हुई है। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी शैलजा ने कीटनाशक पर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसने इस बारे में अन्य सदस्यों को बताया व डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही वे अपनी बेटी की खेत में बनी ढाणी में पहुंचे तो उसी समय पुलिस भी वहां पहुंच गई और उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो शैलजा का शव चारपाई पर पड़ा था। उसने अपनी बेटी के गले पर देखा तो उसके गले पर झरींट के निशान थे। मृतका के पिता ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी को तंग करता था व उसके साथ झगड़ा करता था। पहले भी उनका आपस में समझौता हुआ था। उन्होंने बताया कि करीब 5 साल पहले बेटी के ससुरालजनों ने उससे 10 लाख रुपये उधार लिए थे और जब भी वह पैसे मांगता था तो उसका दामाद धनपत उसे गालियां देता था व बेटी के साथ मारपीट करता था। करीब 10 दिन पहले उसका भतीजा देवपाल शैलजा के घर पर आया था जिस पर उसने बताया था कि पैसों के लिए उसकी सास भजनी देवी, ननद लखपति, जेठ सरजीत व मामा का लड़का सुशील उसे अपने पिता से पैसे लाने की कहते हैं और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके दोनों दामाद शराबी किस्म के हैं। पुलिस ने मृतका शैलजा के बयान के आधार पर उसके पति धनपत, सास भजनी देवी, ननद लखपति, जेठ सरजीत व मामा के बेटे सुशील को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।