फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Marketing board's inspection committee reached Adampur mandi, checked crop records

Hisar News: आदमपुर मंडी पहुंची मार्केटिंग बोर्ड की जांच कमेटी, खंगाला फसलों का रिकॉर्ड

Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Marketing board's inspection committee reached Adampur mandi, checked crop records
आदमपुर। मंडी आदमपुर में फसलों की आवक और रिकॉर्ड को लेकर उठे सवालों के बाद शुक्रवार को मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गठित जांच कमेटी ने मंडी का निरीक्षण किया। राहुल कुंडू, डीएमईओ सिरसा और अभिनव वालिया, डीएमईओ फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने मंडी पहुंचकर विभिन्न फसलों की आवक और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाला गया। जांच टीम ने मंडी में आने वाली फसलों के रिकॉर्ड और मौके पर हो रही आवक का मिलान किया। साथ ही शेड के नीचे रखे स्टॉक की स्थिति भी देखी और मंडी में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने उठाए थे मूंग की आवक पर सवाल
मार्केट कमेटी चेयरमैन ठाकुरदत्त पंवार ने आरोप लगाया था कि आदमपुर मंडी में मूंग की अच्छी आवक होने के बावजूद रिकॉर्ड में इसकी आवक शून्य दिखाई गई है। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को पत्र देकर शेड के नीचे रखे स्टॉक को उठवाने और जिन व्यापारियों ने मार्केट फीस जमा नहीं कराई है, उनसे फीस वसूलने के लिए कार्रवाई की मांग की थी। मार्केट कमेटी सचिव राहुल यादव ने बताया कि चेयरमैन की ओर से उन्हें लिखित पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा निष्कर्ष
जांच टीम में शामिल राहुल कुंडू और अभिनव वालिया ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कमेटी गठित की गई है और उसी के तहत मंडी का निरीक्षण किया जा रहा है। फसलों की आवक और रिकॉर्ड समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी। अधिकारियों ने जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष की जानकारी देने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed