{"_id":"6730c927660bed3d180b8aaf","slug":"manhole-damaged-on-rajgarh-road-in-hisar-road-will-remain-one-way-till-manhole-is-ready-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: राजगढ़ रोड पर मैनहोल क्षतिग्रस्त, मैनहोल तैयार होने तक वन वे रहेगा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: राजगढ़ रोड पर मैनहोल क्षतिग्रस्त, मैनहोल तैयार होने तक वन वे रहेगा रोड
Sun, 10 Nov 2024 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:24 PM IST
सार
मैनहोल एक सप्ताह में ठीक होगा। खिसकने के डर से मिट्टी हाथ से निकाली जा रही है। राजगढ़ रोड पर मैनहोल क्षतिग्रस्त होने के मामले में मैनहोल तैयार होने तक वन वे रोड रहेगा।
विज्ञापन
मैनहोल को ठीक करने का किया जा रहा कार्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार में राजगढ़ रोड पर क्षतिग्रस्त हुए मैनहोल को ठीक करने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा, तब तक रोड वन वे ही रहेगा। फिलहाल खिसकने के डर से हाथ से मिट्टी निकाली जा रही है। अभी एक से डेढ़ फुट खोदाई और करनी बाकी है।
विज्ञापन
बता दें कि राजगढ़ रोड पर सुपर सकर मशीन से मेन सीवर लाइन की सफाई की जा रही थी। जब कर्मचारी गवर्नमेंट कॉलेज के पास बने मैनहोल की सफाई करने लगे तो पता चला कि इस मैनहोल की दीवार टूटी पड़ी है। इस कारण से इस मैनहोल व इसके पास बने मैनहोल की सफाई बाद में करने का फैसला किया गया। वहीं अधिकारियों ने दिवाली के बाद इस मैनहोल की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए लगाईं प्लेट, सीवर लाइन भी की कट
मैनहोल की मरम्मत का कार्य कर रहे ठेकेदार के मुताबिक आसपास की मिट्टी खिसक कर गड्ढे में न आए, इसे लेकर प्लेट लगाईं गई हैं। साथ ही कुछ दूरी पर लाइन को भी कट किया गया है ताकि मरम्मत के दौरान लाइन में मौजूद पानी बाधा न बने। ठेकेदार की मानें तो अब मिट्टी खिसक रही है तो इसके लिए हाथ से खोदाई की जा रही है। अभी एक से डेढ़ फुट खोदाई करनी बाकी है। उसके बाद दीवार बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी की लाइन की लीकेज के कारण क्षतिग्रस्त हुआ मैनहोल
ठेकेदार के मुताबिक इस सीवर लाइन के साथ पेयजल की लाइन गुजर रही है। उसमें मामूली रिसाव है, जिस कारण पानी रिसकर मैनहोल को नुकसान पहुंचाता रहा। यह सीवर लाइन भी डाट की है और काफी पुरानी भी है। दीवार का निर्माण करने के बाद लेंटर डाला जाएगा। लेंटर डालने के बाद रोड को खोल दिया जाएगा, सिर्फ इस मैनहोल के चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।