फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man sent to jail for showing obscene video to daughter

Hisar News: सगी बेटी को अश्लील वीडियो दिखा छेड़छाड़ करता था पिता, जेल भेजा, पीड़िता ने मां को बताया-पिता गंदे वीडियो दिखाकर करता है गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man sent to jail for showing obscene video to daughter
बरवाला। सगी बेटी के साथ ही छेड़छाड़ की सामाजिक ताने-बाने को झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही घिनौनी हरकत की। मां की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामला एक अगस्त का है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मजीत के मुताबिक पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसलिए वह 7-8 साल से उससे अलग रह रही है। उसकी 14 साल की बेटी और 15 साल का बेटा है। दोनों बच्चे उसके पास रहकर पढ़ाई कर रहे थे। तलाक का केस शुरू हुआ तो पति ने कहा कि बच्चों को वह पढ़ाएगा। पहले वह राजी नहीं हुई तो वह बार-बार फोन करने लगा। इस पर भी नहीं मानी तो ननद ने फोन कर बच्चों को पति के पास छोड़ देने की गुहार लगाई। उस पर विश्वास कर बेटे-बेटी को पति के पास छोड़ दिया। आरोप है कि 31 जुलाई को बेटी जब उसके पास आई तो डरी-सहमी थी। वह कुछ खा-पी भी नहीं रही थी। पूछने पर उसने बताया कि पिता उसे रात में जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाता है और इसके बाद गलत काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें अश्लील सामग्री मिली है। तमाम तथ्य जुटाकर कोर्ट में पेश करेंगे ताकि उसे सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

बेटी ने कहा-अब वह वापस पिता के घर नहीं जाएगी

महिला ने बताया कि बेटी से पूछा तो उसने कहा कि पिता रोज रात में उसके साथ अश्लील हरकतें करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस वजह से वह किसी को कुछ बता नहीं सकी। आज मौका मिला तो घर से निकल आई। अब वह उसके पास वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed