{"_id":"65c666bd6e91bc752a06206d","slug":"makkar-accused-of-killing-a-farmer-by-beating-him-with-a-stick-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-317980-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डंडे से पीटकर किसान की हत्या का आरोपी मक्कड़ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डंडे से पीटकर किसान की हत्या का आरोपी मक्कड़ गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। थाना बरवाला पुलिस ने गांव पनिहारी निवासी किसान सुनील की हत्या के मामले में आरोपी गांव पनिहारी निवासी हरिकेश उर्फ मक्कड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को सूचना मिली कि गांव पनिहारी में सुनील नामक व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस को मृतक के चाचा पनिहारी निवासी सुरेश ने शिकायत दी कि 3 फरवरी की रात में उसके भतीजे ने उसे बताया कि सुनील, मक्कड़ के घर पर है। इस दौरान उन्होंने सुनील को डंडे से बेरहमी से पीटा। 5 फरवरी की देर शाम सुनील अपने घर पर चारपाई पर मृत मिला। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील और आरोपी हरिकेश उर्फ मक्कड़ का करीब 2 साल पहले झगड़ा हुआ था। सुरेश ने हरिकेश उर्फ मक्कड़ और राममेहर पर सुनील की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।