फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Major accident in Hisar many children injured due to collapse of brick kiln wall

नारनाैंद में हादसा: ईंट भठ्ठे की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, रविवार रात हुआ हादसा; एक बच्ची गंभीर

Mon, 23 Dec 2024 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैंद/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैंद/हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 09:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई मजदूर परिवार नारनौंद खंड के गांव बुडाना के सोनू ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। इन दिनों भट्ठा पर ईंटों की पथाई व चिमनी के पास खडेंजे लगाने का काम चल रहा है। रात एक बजे के करीब दीवार गिर गई और 20 लोग उसके नीचे दब गए।

विज्ञापन
Major accident in Hisar many children injured due to collapse of brick kiln wall
हिसार में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना में रविवार रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया। ईंट भट्ठे पर ईंट पकाने वाली जगह के साथ लगती एक दीवार गिरने से उसके नीचे करीब 20 मजदूर व बच्चे दब गए। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का ही विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल है। पांच साल की बच्ची गौरी की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार दो बजे उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर के गांव बधाव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन




वहीं इस हादसे में दीवार के नीचे दबे अन्य लोगों को सकुशल निकाल लिया गया। उनका नारनौंद के नागरिक अस्पताल और हांसी सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई मजदूर परिवार नारनौंद खंड के गांव बुडाना के सोनू ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। इन दिनों भट्ठा पर ईंटों की पथाई व चिमनी के पास खडेंजे लगाने का काम चल रहा है। मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि रात करीब 12 बजे करीब 25 मजदूर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। चिमनी के पास की दीवार के साथ ही सभी बच्चे सो रहे थे। यह पक्की ईटों की दीवार थी जो बच्चों पर गिर गई। 


तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल तीन बच्चों को ईटों के नीचे से निकाल कर पहले नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिसार लाते समय रास्ते में 3 महीने की निशा की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed