फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahesh Murder Case: After strangling her husband to death, she called her mother-in-law and said - 'Go see your son's face'

महेश हत्याकांड : गला दबाकर पति की हत्या के बाद सास को फोन कर कहा- बेटे का मुंह देख जाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Murder Case: After strangling her husband to death, she called her mother-in-law and said - 'Go see your son's face'
हिसार। सातरोड खास के महेश हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूल किया कि पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। शनिवार रात इसी बात पर विवाद हुआ और उसने तैश में आकर पति को पहले चिमटे-बेलन से पीटा और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के करीब पांच घंटे तक वह शव के पास बैठी रही। सुबह उसी ने सास को फोन कर कहा कि अंतिम बार बेटे का मुंह देख जाओ। पुलिस महिला को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। महेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाने से जांच अधिकारी विकास ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महेश की पत्नी सीमा को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में कबूल किया कि महेश की हत्या उसी ने की है। सीमा ने बताया कि महेश और उसकी अक्सर लड़ाई होती थी। इससे वह तंग आ चुकी थी। महेश ने पहले रात करीब 12 बजे झगड़ा किया तब आसपास के लोगों ने पहुंचकर शांत करा दिया। करीब साढ़े तीन बजे फिर से झगड़ा होने लगा। दोनों में हाथापाई हुई। उसने पहले चिमटे से महेश के सिर में चोट मारी। बेलन से भी वार किया। इससे वह चारपाई पर गिर पड़ा. फिर सीने पर बैठकर उसका गला दबा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से वारदात में इस्तेमाल चिमटा-बेलन बरामद कर लिया है। महेश के सिर पर चोट के तीन, कंधे पर दो और हाथ व गले पर चोटों के कई निशान मिले हैं। गले पर नाखूनों और उंगलियों से दबाव के निशान भी थे।
विज्ञापन


बच्चों को धमकाकर चुप कराया, शव के पास बैठी रही

सीमा ने बताया कि महेश के साथ झगड़े के दौरान शोर होने से दोनों बच्चे जाग गए थे। वह चारपाई पर पड़े महेश का गला दबा रही थी। यह देखकर बेटे रोने लगे। बड़े बेटे पूर्व ने उसे रोकने की कोशिश भी की। महेश की मौत के बाद उसने बेटों को धमकाकर चुप कराया और चारपाई के पास ही बैठ गई। सुबह साढ़े आठ बजे उसी सास को फोन कर घर बुलाया। तब तक मकान मालिक और पड़ोसियों को भी घटना का पता चल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए 24 घंटे भटकता रहा परिवार

सुरेश और उसके दोस्त भगत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उन्हें करीब 24 घंटे तक भटकना पड़ा। रविवार शाम डॉक्टरों ने कहा था कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। सुबह अस्पताल पहुंचने पर बताया कि शव को अग्रोहा भेजा जाएगा क्योंकि यहां फॉरेंसिक विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। परिजन पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में इंतजार करते रहे लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। आखिरकार वे सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत से मिले। इसके बाद शाम को पोस्टमार्टम किया गया।


भाई ने रिपोर्ट में क्या बताया

न्यू गीता कॉलोनी, हिसार निवासी सुरेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई महेश (42) सातरोड खास में पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। करीब तीन साल पहले ही वे सातरोड़ खास आकर रहने लगे थे। इससे पहले न्यू गीता कॉलोनी स्थित घर में ही रहते थे। रविवार सुबह मां कमलेश को सीमा ने ही फोन कर सूचना दी कि महेश की मौत हो गई है। वह और मां सातरोड खास पहुंचे तो घर में चारपाई पर महेश मृत पड़ा था। सुरेश ने आरोप लगाया कि साजिश में सीमा का भाई और मां भी शामिल हैं। पुलिस इन दोनों की वारदात में भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed