{"_id":"67702d4d15aec1daf90520ba","slug":"mahapanchayat-in-the-bas-of-khapas-today-hisar-news-c-21-hsr1027-533915-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान आंदोलन के लिए खापों की बास में महापंचायत आज, निर्णायक फैसला लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान आंदोलन के लिए खापों की बास में महापंचायत आज, निर्णायक फैसला लेंगे
Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
हिसार। एमएसपी सहित विभिन्न मांगों के लिए हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को गति देने और निर्णायक फैसला लेने के लिए रविवार को हिसार के गांव बास की अनाज मंडी में खापों की महापंचायत होगी।
सतरौल खाप तपा बास के प्रधान विरेंद्र बामल ने बताया कि हरियाणा प्रदेश की सभी खापों के प्रधान व प्रतिनिधि महापंचायत में पहुंचकर अपनी राय देकर किसानों को कॉरपोरेट घरानों से बचाने के लिए सामूहिक फैसला लेंगे। महापंचायत में विचार देने के लिए आंदोलनरत मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। महापंचायत सुबह 11 बजे शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसानों की जायज व लंबित मांगों पर रणनीति की घोषणा की जाएगी। खापों के नेताओं ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए अपने प्रतिनिधियों को भेजकर तुरंत बातचीत द्वारा किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। यदि डल्लेवाल के साथ कोई अनहोनी हुई तो इसकी सीधी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी।