फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahabir stadium,s four coaches wins two god medal and two bronze medal

महाबीर स्टेडियम के चार कोच ने जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक

Fri, 31 Jan 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahabir stadium,s four coaches wins two god medal and two bronze medal
पदक विजेता कोच, क्लर्क व डीपीई। - फोटो : Hisar
महाबीर स्टेडियम के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की झोली में पदक डाले हैं, लेकिन चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता में स्टेडियम के ही चार कोच ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा स्टेडियम में क्लर्क के पद पर कार्यरत रचना व शिक्षा विभाग में डीपीई के पद पर कार्यरत मंजू ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। रचना और मंजू दोनों सगी बहन है। प्रतियोगिता चंडीगढ़ के मनीमाजरा खेल परिसर में हुई थी। इस प्रतियोगिता में स्टेडियम से वुशु कोच अनीता, कुश्ती कोच रोशनी देवी, जूडो कोच निर्मला और कुश्ती कोच रामनिवास ने पदक हासिल किया है। वहीं महिला वर्ग में हरियाणा चैंपियन बना है। इस दौरान खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed