फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mahabeer colony hisar, teacher virendra singh hisar, hisar

अर्बन एस्टेट में टीचर से फोन पर मांगी पांच लाख की चौथ

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
mahabeer colony hisar, teacher virendra singh hisar, hisar
फिरौती - फोटो : demo

महाबीर कॉलोनी निवासी टीचर वीरेंद्र से किसी ने मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर फोन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टीचर वीरेंद्र सिंह ने अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह शनिवार को अर्बन एस्टेट में एलआईसी के ऑफिस में गए थे। वहां किसी ने उनके मोबाइल पर कॉल की और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं उसने रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। टीचर ने जब यह पूछा कि तुम कौन बोल रहे हो तो फोन करने वाले ने जवाब देते हुए कहा कि वह पनिहार से बोल रहा है। इतना जवाब देकर उसने फोन काट दिया। बाद में टीचर ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। वह फिर अर्बन एस्टेट चौकी में पहुंचे और इस बारे में एक लिखित शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस बारे में पनिहार के अज्ञात आदमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे : चौकी इंचार्ज
अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज भूपसिंह का कहना है कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी है। उस मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाने का काम शुरू कर दिया है। उसके बाद वह आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देंगे। वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed