{"_id":"67f0271054ce64639d0ee81c","slug":"ma-hindi-english-and-msc-math-courses-will-start-online-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-598618-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में ऑनलाइन शुरू होंगे एमए हिंदी, इंग्लिश और एमएससी मैथ कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में ऑनलाइन शुरू होंगे एमए हिंदी, इंग्लिश और एमएससी मैथ कोर्स
विज्ञापन
जीजेयू में तीन ऑनलाइन कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते कुलपति प्रो. नरसी राम बि
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत संचालित किए जाने वाले तीन ऑनलाइन कोर्स के लिए डीईबी (यूजीसी) में आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने आगामी सत्र से विश्वविद्यालय के सीडीओई द्वारा एमए (हिंदी), एमए (इंग्लिश) और एमएससी (गणित) कोर्स को ऑनलाइन शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
कुलपति ने कहा कि एमए (हिंदी), एमए (इंग्लिश) तथा एमएससी (गणित) के ऑनलाइन कोर्स विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं, जो साहित्य, भाषा और गणित के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं।
एमकॉम, एमसीए, एमबीए (मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, इंटरनेशनल बिजनेस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट), एमए (मास कम्युनिकेशन) कोर्स पहले से ही ऑनलाइन मोड में संचालित हैं। साथ ही एमए (हिंदी), एमए (इंग्लिश) और एमएससी ( मैथेमेटिक्स) ओडीएल मोड में पहले से ही शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने बताया कि सीडीओई पहले से ही तीन अंडर ग्रेजुएट कोर्स जैसे बीए, बीकॉम व बीए (मास कम्युनिकेशन) तथा सात पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स जैसे एमए (मास कम्युनिकेशन), एमएससी (मैथ), एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमए (हिंदी) व एमए (इंग्लिश) ओडीएल मोड में संचालित कर रहा है।