{"_id":"6614598f7a878848aa016d17","slug":"long-queue-of-vehicles-in-grain-market-hisar-news-c-21-hsr1020-357351-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनाज मंडी में लगी वाहनों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनाज मंडी में लगी वाहनों की लंबी कतार
Tue, 09 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा के किसान नेताओं ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा किया। सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने बताया कि मंडी में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्था व टोकन देरी से कटने के कारण किसानों को अल सुबह 4 बजे अपने ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से फसल लेकर पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण शहर में लंबा जाम लग गया है। सरकार की ओर से 72 घंटे में फसल खरीद का पैसा खाते में आने का दावा है, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी किसान को सरसों के पैसे नहीं मिले हैं।
इसके अलावा अनाज मंडी में किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है, न पीने का पानी है और न ही छांव में बैठने के लिए कोई व्यवस्था है। मंडी में अब तक एक लाख क्विंटल सरसों आ चुकी है, लेकिन 10 हजार क्विंटल सरसों का ही उठान हो चुका है। उठान धीमी गति से हो रहा है। 8 बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी भी किसान को सरसों के पैसे नहीं मिले हैं। इसके बाद किसान सभा के सदस्यों ने मंडी में हैफैड व मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मुलाकात की और मांग की जल्दी ही किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया जाए। इसके बाद उप मंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह से किसान सभा के सदस्यों ने मुलाकात की तो उन्होंने विश्वास दिलाया कि दो दिनों में किसानों को पेमेंट दिलवा दी जाएगी और उठान में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर बलवान बागड़ी, अंतर कस्वा, रामकिशन भाकर, राजकुमार, महाबीर भौभिया, सोनू, राजा बाबल, बलवान मौजूद रहे।