{"_id":"6afc8fc6f7da864c9b07333b","slug":"lock-of-house-broken-56000-rupees-and-a-gold-ring-stolen-hisar-news-c-21-hsr1020-994298-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर का ताला तोड़कर 56 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर का ताला तोड़कर 56 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी
Tue, 17 Nov 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के वार्ड-6 में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर 56 हजार रुपये, पांच ग्राम वजन की सोने की अंगूठी और चॉकलेट ले गए। वारदात के समय मकान मालिक परिवार के साथ बाजार गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को वह परिवार के साथ सुबह करीब 11:15 बजे बाजार गया था। दोपहर करीब 12:20 बजे वापस लौटा तो घर के पीछे की गैलरी का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम से नकदी और जेवर गायब थे।
विज्ञापन
