{"_id":"671aa1193ec64cb5520ce464","slug":"location-marked-for-gst-tribunal-office-now-permission-will-be-taken-from-headquarters-hisar-news-c-21-hsr1005-491709-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीएसटी ट्रिब्यूनल कार्यालय के लिए स्थान चिह्नित, अब मुख्यालय से ली जाएगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीएसटी ट्रिब्यूनल कार्यालय के लिए स्थान चिह्नित, अब मुख्यालय से ली जाएगी अनुमति
विज्ञापन
हिसार। सीजीएसटी के अधिकारियों ने जीएसटी ट्रिब्यूनल के कार्यालय के लिए सेक्टर-14 में सर्वेश अस्पताल के पास बने एक नवनिर्मित भवन का चयन कर लिया है। हालांकि इसे फाइनल करने से पहले उन्हें मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। हालांकि मुख्यालय ने जुलाई से जीएसटी ट्रिब्यूनल शुरू करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक ट्रिब्यूनल के लिए कार्यालय ही फाइनल नहीं हो सका है।
बता दें कि हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल स्थापित की जानी है। सीजीएसटी मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों को ट्रिब्यूनल के लिए कोई सरकारी जगह ढूंढने को कहा था। स्थानीय अधिकारियों ने सेक्टर-13 में दूरदर्शन भवन का चयन किया था, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ सका। आखिर में स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय से कहा कि उन्हें कोई सरकारी भवन नहीं मिल रहा है, उन्हें निजी भवन किराये पर लेने की अनुमति दी जाए। मुख्यालय की तरफ से अनुमति मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने टेंडर लगाया था।
15 हजार स्क्वेयर फीट की थी शर्त
टेंडर में शर्त थी कि ट्रिब्यूनल के कार्यालय के लिए एक फ्लोर पर कम से कम 15 हजार स्क्वेयर फीट जगह होनी चाहिए। सेक्टर-14 में सर्वेश अस्पताल में बने एक नवनिर्मित भवन में उन्हें यह जगह मिल गई है।
विज्ञापन
ट्रिब्यूनल के चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का इंतजार
ट्रिब्यूनल के लिए एक चेयरमैन व दो सदस्यों की नियुक्ति की जानी है, जो तीन दिन हिसार व तीन दिन गुरुग्राम में सुनवाई करेंगे। इसे लेकर आवेदन लिए जा चुके हैं। आवेदन करने वालों में जज, एडवोकेट व सीए शामिल हैं। आवेदन कर्ता अब साक्षात्कार का इंतजार कर रहे हैं।
जीएसटी ट्रिब्यूनल के लिए अभी न तो कार्यालय फाइनल हुआ है और न ही चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसे लेकर एसोसिएशन सरकार को एक पत्र लिखेगी कि जल्द से जल्द हिसार में ट्रिब्यूनल शुरू किया जाए। - तरुण गोयल, प्रधान, टैक्स बार एसोसिएशन
सरकार ने हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल की बैंच स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक वह घोषणा पूरी नहीं हुई है। अगर यह घोषणा पूरी होती है तो इसे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। - मदन लाल, प्रधान, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन