फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lkmichandra award hisar, Dr. Omprakash Kadiyan hisar, Hisar

डॉ. ओमप्रकाश कादयान को हरियाणा साहित्य अकादमी का लख्मीचंद सम्मान

Sun, 18 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 18 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lkmichandra award hisar, Dr. Omprakash Kadiyan hisar, Hisar
Omprakash kadiyan - फोटो : Bureau
शहर के दो साहित्यकारों को हरियाणा साहित्य अकादमी ने पुरस्कार दिए हैं। साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश  कादयान को लख्मीचंद सम्मान दिया गया है। डॉ. एमएम जुनेजा को शहीद मदनलाल धींगड़ा की जीवनी पुस्तक के लिए सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से झज्जर जिले के गांव बेरी निवासी डॉ. ओमप्रकाश कादयान को अब तक करीब 40 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। हरियाणा साहित्य अकादमी, पंजाब साहित्य अकादमी, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में साहित्यिक सम्मान से नवाजा जा चुका है। उनके करीब 20 हजार से अधिक लेख छप चुके हैं। छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। दो पुस्तक जल्द ही आने वाली हैं। अमर उजाला से बातचीत में डॉ. ओपी कादयान ने कहा कि हर किसी को साहित्य से जुड़ना चाहिए। साहित्य से जीवन को निखार मिलता है। खासतौर पर विद्यार्थियों युवाओं को इसे जानना चाहिए। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से उन्हें एक लाख रुपये नकद, शॉल, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार निवासी डॉ. एमएम जुनेजा को उनकी पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया है। कुछ समय पहले उन्होंने मदनलाल धींगड़ा की जीवनी की पुस्तक लिखी थी। जिसमें कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया। फिलहाल डॉ. एमएम जुनेजा चंडीगढ़ में रहते हैं। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से उन्हें 21 हजार रुपये नकद, शॉल, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed