{"_id":"a781068d7b53d4a34219a84b13b28638","slug":"little-boy-injured-by-stray-cattle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे मासूम को लावारिस पशु ने उठाकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे मासूम को लावारिस पशु ने उठाकर फेंका
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशु ने लाहौरिया चौक के पास एक स्कूल जा रहे मासूम को उठाकर फेंक दिया। पशु एक बार हमले के बाद दोबारा बच्चे को मारने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन
मगर राहगीरों ने शोर मचाकर पशु को बच्चे से दूर किया, जिससे मासूम की जान बची। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चा जुगलान गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
घायल बच्चे के अंकल मोहित सोनी ने बताया कि जुगलान गांव से अभिषेक व अभिजीत दोनों भाई लाहौरिया चौक स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं।
वे स्कूल बस से हिसार पहुंचते हैं। स्कूल आते समय सोमवार को बस में अचानक कोई खराबी आ गई। बस स्कूल से कुछ दूर पहले ही रुक गई।
बस में सवार सभी स्टूडेंट उतरकर पैदल ही स्कूल जा रहे थे। अचानक पीछे से एक सांड आया और उसने अभिषेक को सींगों पर उठाकर फेंक दिया।
गनीमत यह रही कि अभिषेक को गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पशु फिर उस पर हमला करने के लिए दौड़ा मगर लोगों ने बच्चे को बचा लिया।
बच्चे से उसके पिता का मोबाइल नंबर पूछकर फिर परिजनों को सूचना दी गई। बच्चे के माता-पिता गांव में थे। उन्होंने अभिषेक के अंकल मोहित सोनी के पास कॉल कर उसका उपचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
निगम नहीं कर पा रहा समाधान
नगर निगम सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं का हटाने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। इन पशुओं के कारण अभी तक 8 लोगों की जान तक जा चुकी है। तथा दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं