{"_id":"0eed1fe482b46bfc7c2f932834e9c51e","slug":"lightning-hit-stores-on-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर इंचार्ज पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर इंचार्ज पर गिरी गाज
hisar
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपति डॉ. एमएल रंगा ने तुरंत प्रभाव से डिप्टी रजिस्ट्रार को थप्पड़ मारने के आरोपी डिस्टेंस एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्टोर इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। रविवार सुबह गैर शिक्षक कर्मचारियों को एक ग्रुप कुलपति से मिला और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद कुलपति ने बिना देरी के अपना फैसला सुना दिया। वहीं, दूसरी ओर कुछ कर्मचारी डिप्टी रजिस्ट्रार पर समझौते का दबाव बनाते नजर आए। घटना के बाद गैर शिक्षक कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे तक कर्मचारी को सस्पेंड करने का समय दिया था।
विज्ञापन
इसके चलते ऑफिसर बोर्ड के सारे कर्मचारी इकट्ठे होकर कुलपति डॉ. एमएल रंगा से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचे। यहां पर कुलपति ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि ‘आप लोग घबराइए नहीं, दस मिनट में वही होगा, जैसा आप चाहते हैं।
विज्ञापन
अब आप अपने अपने कार्यालयों में जाकर काम संभालिए, बाकी मुझ पर छोड़ दीजिए। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर चले गए और दोपहर 3 बजे इस्टेबलिशमेंट ब्रांच को कुलपति कार्यालय से लेटर प्राप्त हो गया था जिसके बाद कर्मचारी के संबंधित विभाग को लेटर भेज दिया गया।
एक ओर जहां यूनिवर्सिटी के सभी कर्मचारी और अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, विश्वविद्यालय में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो लगातार डिप्टी रजिस्ट्रार पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
कुलपति ने सुबह 12 बजे ही कर्मचारी का सस्पेंड करने का फैसला ले लिया था, परंतु कर्मचारी का सस्पेंशन लेटर दोपहर के 1 बजे के बाद जारी किया गया। इस बीच लगातार समझौते बनाने के लिए कुछ कर्मचारी डिप्टी रजिस्ट्रार को मनाने में लगे रहे। मगर डिप्टी रजिस्ट्रार ने समझौता करने से साफ मना कर दिया।
27 मार्च को डिप्टी रजिस्ट्रार सुरेश शर्मा के साथ डिस्टेंस एजुकेशन के स्टोर इंचार्ज की ओर से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी थी। कुलपति के बाहर नहीं होने पर रजिस्ट्रार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर कर्मचारी और शिक्षक संगठन नाराज थे।
ऐसे सभी गैर शिक्षक अधिकारियों ने ऑफिसर बोर्ड की बैठक कुलपति कार्यालय के कमेटी रूम में की थी। जिसमें सभी कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार को कुलपति के नाम पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की थी।
अल्टीमेटम दिया गया था कि यदि सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे तक कर्मचारी को सस्पेंड नहीं किया जाता है तो गैर शिक्षक अधिकारियों को आंदोलन का सहारा लेना पडे़गा। इसके साथ सोमवार को कर्मचारी कुलपति डॉ. एमएल रंगा ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दोपहर 3 बजे तक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।