फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light rain with strong winds occurred in some districts due to the effect of weak western disturbance.

Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Light rain with strong winds occurred in some districts due to the effect of weak western disturbance.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को लोगों भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 18 जून के बाद प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी व लू का कहर रहा। इस दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके असर से भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद इन जिलों में बादल छाए और तेज गति से हवाएं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों से झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

--------------
रात में भी राहत नहीं
अब रात में गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सिरसा में न्यूनतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा 6 से 7 जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी 18 जून तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहेगा। हालांकि दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई है। मगर इससे उमस वाली गर्मी देखने को मिलेगी। वहीं शनिवार को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा, जिसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 18 जून की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 19 जून से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed