फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light rain in four districts, including Hisar; humidity rises.

Hisar News: हिसार सहित चार जिलों में हल्की बारिश, बढ़ी उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Light rain in four districts, including Hisar; humidity rises.
हिसार बढ़ते तापमान के चलते धूप से बचने के लिए अपने बच्चों पर कपड़ा ओढ़ाकर ले जाता व्यक्ति।
हिसार। प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने के बीच शनिवार को हिसार, रोहतक, जींद और गुरुग्राम में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी के कारण उमस का स्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रह सकता है, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय होने के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वर्तमान में एक ट्रफ राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए सक्रिय है। इसके अलावा दूसरी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक प्रभाव डाल रही है, जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 29 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 30 जून को आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून के तेजी पकड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून 1-2 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। इसके बाद जुलाई के पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed