{"_id":"677d67221d2704a4f4027865","slug":"lifts-will-be-installed-on-every-platform-of-the-railway-station-work-on-making-fob-has-started-hisar-news-c-21-hsr1020-540157-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर लगेगी लिफ्ट, एफओबी बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर लगेगी लिफ्ट, एफओबी बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार करने के साथ ही यात्री सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा। स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाई जाएगी, इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लिफ्ट लगी है। नई व्यवस्था के तहत चार लिफ्ट और लगेंगी। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर 6 तक बनने वाला 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम शुरू किया जा चुका है। प्लेटफॉर्म 6 पर फाउंडेशन बनाया जा रहा है। लिफ्ट और एफओबी पर 16.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बने हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 3, 5 और 6 पर लिफ्ट लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। दो लिफ्ट हांसी रूट की तरफ तो दो आदमपुर रूट की ओर प्लेटफॉर्म पर लगाई जाएंगी। अभी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आरपीएफ थाने के पास एस्केलेटर लगा है, लेकिन यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भी एस्केलेटर लगाने की मांग कर रहे हैं।
एस्केलेटर में बार-बार आती है तकनीकी खामी
रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। चलते-चलते बीच में ही बंद हो रहा है। कभी ऊपर चढ़ने वाली सीढि़यां काम नहीं करती तो कभी उतरने वाली है। उधर, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एस्केलेटर में कोई खराबी नहीं है। इसमें सेंसर लगा हुआ है। सीढि़यों के पास जाने पर सेंसर के जरिए एस्केलेटर अपने आप चालू हो जाती है। कई बार बच्चे शरारत करते हैं। एस्केलेटर के बटन के साथ छेड़खानी करते है। ऐसे में बंद हो जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत तेजी से काम चल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। 12 मीटर चौड़ा पुल को लेकर भी काम शुरू हो चुका है।
- भूपेश, सीनियर डीसीएम, रेलवे