फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life imprisonment for three killers of retired policeman

Hisar News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के तीन हत्यारे को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three killers of retired policeman
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने सेवानिवृत्त एएसआई रामधारी की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों मल्लापुर के इंद्र, चूरू के मनवीर और मंगाली के सौरभ को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इंद्र और सौरभ पर 27-27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मनवीर पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया था कि सौरभ से रामधारी के परिवार की पहले से रंजिश थी। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने 5 अगस्त 2019 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार मंगाली सुरतिया गांव की कमलेश ने बयान देकर कहा था कि हम नौ बहने हैं। मैं सबसे छोटी हूं। मुझसे बड़ी आठ बहनें शादीशुदा हैं। मैं दसवीं कक्षा पास हूं। रात को मैं, बड़ी बहन रीतू, मां कृष्णा और पिता रामधारी घर पर थे। मेरे पिता बरामदे में चारपाई पर लेटे हुए थे। हम अंदर लॉबी में लेटे थे। करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैंने देखा तो मेरे पिता के पास तीन व्यक्ति खड़े थे। तीन आरोपियों ने मेरे पिता को गोलियां मारी थीं। गोलियों का आवाज सुनकर मैंने शोर मचाया तो वे भाग गए और मेरे पिता खून से लथपथ पड़े थे। शोर सुनकर मेरे चाचा यादराम व रामेश्वर आए। मेरा चाचा यादराम व चचेरा भाई अनूप मेरे पिता को वाहन में सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां पर मेरे पिता की मौत हो गई थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ की थी। उक्त मामले में अदालत ने तीनों दोषियों मल्लापुर के इंद्र, चूरू के मनवीर और मंगाली के सौरभ को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed