फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Landlord accused of assault

Hisar News: मकान मालिक पर मारपीट और 10.20 लाख रुपये लेने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Landlord accused of assault
हिसार। अर्बन एस्टेट टू में किरायेदार महिला ने मकान मालिक पर उसके पति के साथ मारपीट करने व करीब 10.20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेमा ने बताया कि वह अर्बन एस्टेट के एक मकान में 4-5 माह से परिवार के साथ रह रही है। उसने पहले भी मकान मालिक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बारे में थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

हेमा ने बताया, शनिवार अपराह्न 3 बजे वह अपने बच्चों के साथ बाजार में गई थी। पीछे से मकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पति से पीटा। आरोप है मकान मालिक सामान और 10.20 लाख रुपये ले गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोनिया ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातरोड कलां में मां-बेटे से मारपीट

हिसार। सातरोड कलां गांव में शुक्रवार रात को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मां-बेटे के साथ मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने महिला पर तेजधार हथियार से भी हमला किया। घायल हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सातरोड की दर्शना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसका बेटा समीर किसी काम से अपने ताऊ के घर गया था। वह लौट रहा था तो पड़ोस में रहने वाले समुंद्र सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। वह शोर सुनकर बाहर आई और बेटे को छुड़वाने लगी। तब हमलावर ने तेज धारदार हथियार से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। वह बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed