फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Laborer dies due to collision with unknown vehicle

Hisar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to collision with unknown vehicle

विज्ञापन


हिसार। गांव हरिता के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायतमें फतेहाबाद के वार्ड नंबर 13 निवासी जोगराज ने बताया कि उसका भाई राजेश 18 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर हिसार से ईशरवाल की तरफ जा रहा था। वह भी किसी काम से भाई के साथ-साथ अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। शाम करीब 7 बजे हरिता के पास ईशरवाल हाईवे पर हरिता रावतखेड़ा कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। कुछ ही देर में वह भी उसी जगह पर पहुंचा तो वहां जाम भीड़ को देखकर वह रुक गया। तब उसे भाई के एक्सीडेंट का पता चला तो उसने भाई राजेश को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed