{"_id":"64eb8fb182c455b6f30cb8a6","slug":"knife-attack-on-a-young-man-who-reached-the-bus-stand-to-meet-the-girl-hisar-news-c-21-hsr1007-206986-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवती से मिलने बस स्टैंड पहुंचे युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवती से मिलने बस स्टैंड पहुंचे युवक पर चाकू से हमला
Sun, 27 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर के बस स्टैंड पर शनिवार शाम को युवती से मिलने आए युवक पर उसके भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए होमगार्ड के साथ भी हमलावरों ने धक्का-मुक्की की। बाद में घायल सीसवाल निवासी प्रशांत को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल प्रशांत के बयान पर अमित, आशीष, विरेंद्र और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
11 साल से युवती को जानता था घायल
अस्पताल में उपचाराधीन प्रशांत ने बताया कि वह एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है और पानीपत में ड्यूटी है। 11 साल से एक युवती से जान पहचान है। 26 अगस्त की सुबह उसका फोन आता और मिलने के लिए भिवानी बुलाया। बाइक से दोपहर 2 बजे भिवानी पहुंच गया। वहां पर 3 बजे राजीव गांधी विश्वविद्यालय में उससे मुलाकात हुई। उस दौरान युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह बस के जरिये हिसार आ गई। शाम 5 बजकर 45 मिनट पर जीजेयू के सामने था, उस समय दोबारा से युवती का फोन आया और बस स्टैंड पर बुलाया। बस स्टैंड परिसर में युवती खड़ी मिली। जब उसके पास गया तो युवती का भाई आशीष और अमित अपने दोस्तों के साथ आए और चाकू से हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर होमगार्ड के जवान बचाने के लिए आए तो उसके साथ भी धक्कामुक्की की और मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।