फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kidnapping of teenage girl, case registered against unknown person

Hisar News: किशोरी का अपहरण, अज्ञात पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenage girl, case registered against unknown person
हिसार। घर से 10 रुपये लेकर किराना की दुकान पर गई 13 साल की किशोरी का अज्ञात ने अपहरण कर लिया। घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है। अब इस संबंध में किशोरी के पिता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले है। 9 फरवरी की सुबह 13 साल की बेटी घर से दस रुपये लेकर दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। अपने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन



पड़ोसी ने 11वीं की छात्रा का किया अपहरण
हिसार। शहर के एक एरिया में रहने वाली 16 साल की किशोरी का पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। देर रात को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। बुधवार सुबह किशोरी की मेडिकल जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। फिलहाल अभी इस मामले में किशोरी और उनके परिजनों के बयान नहीं हो पाए। किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed