फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khelo India University Games: Two gold, three silver and three bronze medals won.

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ गुजवि 27वें स्थान पर

Tue, 03 Mar 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Khelo India University Games: Two gold, three silver and three bronze medals won.
Khelo India University Games: Two gold, three silver and three bronze medals won. - फोटो : Hisar
उड़ीसा के भुवनेश्वर में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय 27वें स्थान पर रहा। विवि के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। पदक जिताने में सबसे अधिक भूमिका महिला खिलाड़ियों की रही। महिला कुश्ती में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ विवि की टीम ओवरऑल चैंपियन भी बनी।
विज्ञापन

विवि के तीरंदाजी दल ने प्रतियोगिता में टीम को तृतीय स्थान पर रखते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। विजेता खिलाड़ियों का शहर पहुंचने पर स्वागत किया गया। विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विवि के खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा व सहायक खेल निदेशक मृणालिनी नेहरा ने बताया कि विवि के कोच व मैनेजर सहित 22 सदस्यों ने भुवनेश्वर में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

एमडीयू चौथे नंबर पर
यूनिवर्सिटी यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 17 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 46 मेडल हासिल करते हुए प्रथम स्थान पाया। हरियाणा की बात करें तो महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल के साथ चौथा स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 14वें स्थान पर रहा। चार गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल के साथ बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी 18वें स्थान पर रही। इसके बाद गुजवि को 27वां स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजवि की टीम के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
खेल - खिलाड़ी - पदक - कॉलेज
मुक्केबाजी - पूनम - स्वर्ण पदक - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार।
कुश्ती - अंजू - स्वर्ण पदक - सीआरएम जाट महाविद्यालय, हिसार।
बाधा दौड़ (400) - मनजीत - रजत पदक - सीआरएम जाट महाविद्यालय, हिसार।
कुश्ती - प्रीति - रजत पदक - सीआएम जाट महाविद्यालय हिसार।
कुश्ती - जीविका - रजत पदक - राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा।
कुश्ती - रिंकू - कांस्य - सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार।
कुश्ती - नूतन शर्मा - कांस्य - इम्पीरियल महाविद्यालय हिसार
तीरंदाजी - कांस्य पदक - संगीता मलिक, प्रीति मलिक, रीना श्योराण।
विवि खेलों के प्रति जागरूक है। खिलाड़ियों को हर संभव खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। परिणाम भी सामने आ रहे हैं। छोटा राज्य होने के बावजूद हरियाणा खेलों में अन्य राज्यों की तुलना में काफी आगे है। मैं सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई देता हूं।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed