फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kheda's daughter Deepika will take over the security of Rajkot airport

राजकोट के एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी खेड़ा की बेटी दीपिका

Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kheda's daughter Deepika will take over the security of Rajkot airport
Kheda's daughter Deepika will take over the security of Rajkot airport - फोटो : Hisar
दीपिका तंवर गांव खेड़ा के अलावा इलाके की पहली बेटी बनीं जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर एएसआई राजकोट स्थित एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं देंगी। शहर के श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल की छात्रा रही दीपिका तंवर नियुक्ति के बाद सोमवार को पहली बार गांव पहुंची तो परिवार व गांव के लोगों ने दीपिका का जोरदार स्वागत किया। दीपिका के पिता राष्ट्रपति कार्यालय में बतौर एडीसी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा की बेटी दीपिका शुरूआत से ही सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती थी। इस दौरान उनकी कई विभागों में नौकरी भी लगी लेकिन उन्होंने सेना में ही अपनी सेवाएं देने के सपने को जिंदा रखा और वह पूरा भी हो गया। दीपिका ने सीआईएसएफ में बतौर एएसआई आवेदन किया तो उनकी नियुक्ति हो गई। 52 सप्ताह चेन्नई में अभ्यास के बाद सोमवार को दीपिका अपने गांव खेड़ा स्थित घर लौटी तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बदन सिंह तंवर, मनोज कुमार, जयपाल सिंह, महावीर सैनी, मातूसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

पिता बोले- सेना में रह कर देश सेवा करेगी बेटी
उनके पिता राजेश कुमार ने कहा कि बेटी की इस नियुक्ति से वे बेहद खुश है और वह चाहते है कि उनकी बेटी भी उनकी तरह सेना में रह कर देश सेवा करे। स्कूल की छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रणामी स्कूल के प्रिंसिपल एसएस बलहार ने खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल गांव खेड़ा बल्कि पूरे उपमंडल के लिए गर्व की बात है कि इस इलाके की एक बेटी को अहम जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और शिक्षकों से मिली देश सेवा की भावना: दीपिका
दीपिका ने कहा कि सेना में जाकर देश सेवा की भावना उसे अपने परिवार और शिक्षकों से मिली। उन्होंने बताया कि उनकी राजकोट एयरपोर्ट पर बतौर सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है और वे इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed