{"_id":"66c4f8220b8eeb10c20b9194","slug":"kharar-alipur-anand-murder-case-talks-with-administration-fail-mahapanchayat-in-mayyad-today-hisar-news-c-21-hsr1020-446721-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ अलीपुर आनंद हत्याकांड : प्रशासन से वार्ता विफल, मय्यड़ में महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ अलीपुर आनंद हत्याकांड : प्रशासन से वार्ता विफल, मय्यड़ में महापंचायत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। खरड़-अलीपुर निवासी आनंद की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे मय्यड़ में महापंचायत होगी। महापंचायत में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए गठित की गई टीमों ने मंगलवार को कई गांवों में मुनादी करवाई है। वहीं 5वें दिन भी मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि महापंचायत में जो फैसला होगा, उस पर अमल किया जाएगा। मंगलवार को गठित की गई कमेटी की प्रशासन से वार्ता हुई। वार्ता रात करीब 9 बजे तक चली। इस दाैरान डीएसपी, भाजपा की ओर से प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पूनिया पहुंचे। हालांकि वार्ता में सहमति नहीं बन सकी।
कमेटी ने मंगलवार को मय्यड़, भगाना, खरड़-अलीपुर, नियाणा, खोखा आदि गांवों में मुनादी करवाई गई। इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि आए दिन गांवों में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन का बदमाशों पर कोई खौफ नहीं है। वारदात होने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाती। ऐसे में गांव वालों को महापंचायत में हिस्सा लेकर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। बुधवार को मय्यड़ महापंचायत में अधिक से अधिक पहुंचें।
बता दें कि 15 अगस्त की रात तीन बदमाशों ने खरड़ निवासी आनंद की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और गांव के सरपंच रमेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की। रविवार और सोमवार को ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मय्यड़ में हिसार-दिल्ली हाईवे तक को कई घंटों तक जाम रखा था।