फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Keys and expiry date medicines are kept in the first aid box of roadways buses

रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में रखे हैं चाबी-पाने और एक्सपायरी डेट की दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Keys and expiry date medicines are kept in the first aid box of roadways buses
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। सड़कों पर सरपट दौड़ रही हरियाणा रोडवेज की बसें यात्रियों के सुगम सफर के लिए सुरक्षित नहीं हैं।
बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाइयों की डेट एक्सपायरी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर बीच रास्ते कोई हादसा हो जाए तो यात्रियों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाएगा। कुछ बसों में बॉक्स खाली पड़े हैं। फर्स्ट एड बॉक्स में चाबी-पाने रखे हैं।
इतना ही नहीं, बसों में रखे अग्निश्मन यंत्र भी काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि कई अग्निश्मन यंत्र ठीक है तो कई की डेट एक्सपायरी हो चुकी है। कई बसों में ड्राइवर सीट बेल्ट तक गायब है। ऐसे में ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना केस कम होने के बाद रोडवेज की पटरी से उतरी व्यवस्था लौटना शुरू हो गई है। रोडवेज अधिकारी के अनुसार हिसार डिपो में कुल 189 बसें हैं। इनमें से करीब 172 बसें लोकल से लेकर लंबे रूटों पर दौड़ रही हैं, लेकिन बसों में सुरक्षा व्यवस्था के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों की ओर से बसों में सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नजर नहीं आता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बसों में फस्ट एड बॉक्स चेक करवाए जाएंगे। जिनमें दवाइयां नहीं है उनमें दवाइयां रखवाई जाएगी। एक्सपायरी डेट की दवा हटवा दी जाएंगी। इसके अलावा सभी बसों में अग्निश्मन यंत्र चेक किए जाएंगे, जो भी समस्याएं बनी हुई है उसका प्राथमिक तौर पर समाधान कराया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed