फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kejriwal remained silent on SYL, sought votes by counting kinship in Adampur

Haryana: SYL पर खामोश रहे केजरीवाल, आदमपुर में रिश्तेदारियां गिनाकर मांगे वोट

Fri, 09 Sep 2022 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मंडी आदमपुर/हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी आदमपुर/हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:28 AM IST
सार

आदमपुर में आयोजित जनसभा में दिल्ली के सीएम ने 24 घंटे बिजली व 300 यूनिट फ्री बिजली देने के नाम पर वोट मांगे। केजरीवाल ने कहा कि मेरा चाचा और भाई आदमपुर में ब्याहे हुए हैं। कई रिश्तेदारियां भी हैं।

विज्ञापन
Kejriwal remained silent on SYL, sought votes by counting kinship in Adampur
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में की जनसभा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव के एलान से पहले आयोजित जनसभा में दिल्ली के सीएम पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आए। उन्होंने खुद को हरियाणा का छोरा बताते हुए लोगों से सहयोग मांगा। अरविंद केजरीवाल अपनी रिश्तेदारियां भी गिना दी। उन्होंने कहा कि मेरी चाची भी आदमपुर में है। हमारी काफी रिश्तेदारी यहां हैं। पारिवारिक लोगों का आना-जाना यहां रहता है। इस दौरान हरियाणा के लिए बेहद संवेदनशील एसवाईएल के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक शब्द भी नहीं बोला।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुलदीप बिश्नोई पर सीधा हमला नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल स्कूल, अस्पताल ठीक करवाने के नाम पर वोट मांगे। 24 घंटे बिजली व 300 यूनिट फ्री बिजली देने के नाम पर वोट मांगे। केजरीवाल ने कहा कि मेरा चाचा और भाई आदमपुर में ब्याहे हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई रिश्तेदारियां भी हैं। उन्होंने हिसार में नौवीं-दसवीं कैंपस स्कूल से की एवं 11वीं-12वीं में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पूरे हरियाणा में छठीं पोजिशन आई थी। उस समय कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में जाऊंगा। भगवान ने इस पोजिशन पर पहुंचा दिया। 

 

यह भी पढ़ें : Government Job: चंडीगढ़ में शिक्षकों की निकली भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पदों की संख्या


भगवंत मान ने कुलदीप पर साधा निशाना 
भगवंत मान ने कहा कि आदमपुर बदलाव के लिये तैयार है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़ी-बड़ी दुकानें बंद की है और अब आदमपुर में 107 नंबर (कुलदीप बिश्नोई की दुकान) दुकान भी बंद होगी। हरियाणा और पंजाब भाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस वालों को बता दो, दही जमाने का लिए सिर्फ एक चम्मच जामण चाहिए होता है, यहां से सिर्फ आदमपुर दे दो, वे पूरे हरियाणा में ईमानदारी का दही जमा देने के लिए तैयार है।





आदमपुर की चौधराहट का नारा दिया...
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर अभी आदमपुर उपचुनाव में है। यहां से जो विधायक था वह विधायक 24 साल से है। कुछ अच्छा काम किया हो तो उसको वोट दे देना। हरियाणा में एक सीट जिता कर खाता खोल दो। आदमपुर की चौधराहट आ जाएगी। 

कई अपनी दुकान बंद करवा कर चले गए : कुलदीप बिश्नोई 
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भगवंत मान भजनलाल की दुकान बंद कराने की बात कह रहे है। ऐसी बात कहने वाले कई नेता अपनी ही दुकान बंद करवा कर चले गए। आज केजरीवाल वोटों की खातिर अपने आप को हरियाणवी होने का ढोंग रच रहे हैं। आज वे हिसार को अपना गृह क्षेत्र बता कर आदमपुर में रिश्तेदारी गिनवा रहे हैं।

 

उनको मुख्यमंत्री बने 8 साल होने जा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा तो दूर आदमपुर हिसार के लिए क्या किया है। केजरीवाल ने किसानों की जीवन दायिनी माने जाने वाली एसवाईएल नहर का भी अपने भाषण में जिक्र तक नहीं किया, एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का पूरा हक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed